बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में किसानों को खाद न मिलने पर थाने के सामने जाम लगाया
बल्देवगढ़ नगर में लगातार किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।वही खाद के लिए पर्ची कटाने के लिए दिनभर किसान लाइन में लगे रहते हैं।आज सुबह से ही अधिक संख्या में किसान पुलिस थाना परिसर में खाद के लिए पर्ची कटाने के लिए पहुंचे।लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिला।जिस कारण से आक्रोशित किसानों ने पुलिस थाना के सामने बीच सड़क पर जाम लगा दिया।