प्रतापगढ़: अगले माह में पड़ने वाले कुंभ को लेकर पट्टी तहसील मुख्यालय को जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों ने की पहल
गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम तनवीर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों के समर्थन से प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्णय लिया कि आज शुक्रवार से कोई भी बड़े वाहन सुबह 8:00 से रात्रि 8:00 बजे तक नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यदि कोई बाद वाहन जबरन नगर में घुसा तो पुलिस द्वारा उसका चालान किया जाएगा। इस दौरान तमाम अधिकारी व नगर के लोग मौजूद रहे।