प्रतापगढ़: बेहटा गांव के किशोर की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी, जौनपुर में भर्ती चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के बेटा गांव निवासी विजयमान पांडे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे अभिषेक को बवासीर की शिकायत थी। वह अपने बेटे को लेकर कुछ दिन पूर्व रामगंज स्थित एक बंगाली डॉक्टर के यहां दिखाने गया जो इस रोग का अपने को विशेषज्ञ बता रहा था। आरोप है कि उसने ऑपरेशन के नाम पर 45000 रुपए ले लिया और ऑपरेशन भी किया। किशोर की हालत बिगड़ गई।