प्रतापगढ़: अतरसंड गांव के पास दुकान से घर लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर, प्रयागराज में चल रहा इलाज
दुकान से वापस घर लौट रहे युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिए। हल्ला गुहार पर आसपास के लोगों दौड़ने पर हमलावर मौके से फरार हो गए । कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी विनय राय ने कोहंडौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आधा दर्जन लोग गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। जिन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया।