प्रतापगढ़: दलापुर गांव में रास्ते के विवाद में चली कुल्हाड़ी, दो सगे भाई हुए घायल
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दलापुर गांव निवासी राजेश यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके घर से बगल गुजरे रास्ते पर खड़ंजा बिछाया गया है। जिसे पड़ोसी उखाड़ रहे थे।वह विरोध करने गया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिससे उसका सर फट गया और खून बहने लगा। मारपीट की जानकारी पर उसका भाई रमेश यादव पहुंचा तो उन्हे भी मारपीटकर घायल कर दिया ।