प्रतापगढ़: धरौली नहर से सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रपति को संबोधित किया ज्ञापन
सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रंजीत प्रताप यादव की अध्यक्षता में बुधवार की शाम 7 धरौली नहर से सैकड़ो लोग अपने हाथ में तख्ती तथा कैंडल जलाकर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद गांव की गलियां से होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पहुंचकर देश के गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान से नाराज लोगों ने अमित शाह माफी मांगो व इस्तीफा देने की आवाज़ बुलंद की।