भगवानपुर: अतरूआ गांव में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के अतरूआ गांव स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में शनिवार को बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार की देर रात जगरना का आयोजन किया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विद्वान पंडित भवेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरकारी पूजा संपन्न कराई।