सहकार से समृद्धि का राष्ट्रीय मंथन, बदलते बस्तर की विकास गाथा
जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता समीक्षा सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। सम्मेलन में आगामी 5 वर्षों के रणनीतिक रोडमैप, पैक्स विस्तार और जिला स्तरीय सफल मॉडलों पर चर्चा हुई।
भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने अगले 2–3 वर्षों में 95 हजार नई प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के गठन, सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण, पैक्स कंप्यूटरीकरण, साइबर सुरक्षा और ग्रामीण भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में राज्यों से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन का आह्वान किया गया। वहीं बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सड़क, रेल, हवाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी, सेवा डेरा, स्टार्टअप, वनोपज, हस्तशिल्प, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण पर्यटन के जरिए बदलते बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत की।
सुशासन सरकार सहकारिता को मजबूत कर किसानों की आर्थिक भागीदारी, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ बस्तर को शांति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SahkarSeSamriddhi #PACS #CooperativeDevelopment #RuralEconomy #ChangingBastar #TribalDevelopment #GoodGovernance #VishnuDeoSai