जगदलपुर में राष्ट्रीय सहकारिता समीक्षा सम्मेलन
‘सहकार से समृद्धि’ के तहत जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र के आगामी पांच वर्षों के रणनीतिक रोडमैप, प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के विस्तार और विभिन्न राज्यों के सफल जिला स्तरीय मॉडलों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
सम्मेलन के प्रमुख बिंदु:
🔹 नाबार्ड और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा अगले पांच वर्षों के वित्तीय सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
🔹 कृषि क्षेत्र में PACS की भागीदारी बढ़ाने, किसानों तक उर्वरक पहुंचाने और कीटनाशक कारोबार में समितियों की भूमिका मजबूत करने पर चर्चा हुई।
🔹 विभिन्न राज्यों ने अपने उत्कृष्ट जिला स्तरीय सहकारी मॉडल और सफल कार्यप्रणालियां साझा कीं।
🔹 आगामी 2–3 वर्षों में लगभग 95 हजार नई PACS के गठन का लक्ष्य सामने रखा गया।
🔹 सहकारी बैंकिंग के आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटरीकरण, ऑडिट और विकेंद्रीकृत अनाज भंडारण पर जोर दिया गया।
सम्मेलन के बाद प्रतिभागियों के लिए PACS, लघु वनोपज सहकारी समितियों और जनजातीय सहकारी समितियों का अध्ययन दौरा भी आयोजित किया गया।
अगला राष्ट्रीय सहकारिता समीक्षा सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित होगा।
#SahkarSeSamriddhi #Cooperation