बस्तर में राष्ट्रीय सहकारिता समीक्षा सम्मेलन का समापन
जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन ‘सहकार से समृद्धि’ के समापन सत्र में भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने और राज्यों की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित करने पर जोर दिया।
सम्मेलन के प्रमुख बिंदु:
🔹 आगामी 2–3 वर्षों में लगभग 95 हजार नई प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के गठन का लक्ष्य
🔹 PACS का कंप्यूटरीकरण और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण
🔹 साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता और लंबित ऑडिट कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर
🔹 विकेंद्रीकृत अनाज भंडारण और किसानों के लिए टिकाऊ विपणन विकल्पों को बढ़ावा
🔹 डेयरी सहकारी समितियों के विस्तार और राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय पर जोर
सम्मेलन के समापन पर डॉ. भूटानी ने आयोजन और आतिथ्य के लिए छत्तीसगढ़ सरकार तथा बस्तर जिला प्रशासन का आभार जताया। अगला राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित होगा।
#SahkarSeSamriddhi #Cooperation