कैफे पण्डुम: बदलते बस्तर की एक नई पहचान ☕🌿
बस्तर में पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरे कैफे पण्डुम का राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण किया।
भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी सहित केंद्र और विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों ने पुनर्वासित युवाओं द्वारा संचालित इस कैफे की व्यवस्थाओं, आत्मीय आतिथ्य और स्थानीय स्तर पर विकसित इस पहल की सराहना की।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कैफे की अवधारणा, संचालन और इससे जुड़े परिवारों की आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी दी। अधिकारियों ने युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
कैफे पण्डुम केवल एक कैफे नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, आजीविका और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की एक पहल है।
#Bastar #CafePandum #Rehabilitation