बदलता बस्तर: संघर्ष के साये से विकास और समृद्धि की ओर
सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने देशभर से आए अधिकारियों के सामने जिले की विकास यात्रा का खाका प्रस्तुत किया।
प्रस्तुति में बस्तर में हो रहे बदलावों के प्रमुख आयाम सामने रखे गए:
🔹 कनेक्टिविटी: सड़क, रेल, हवाई सेवा और 4G नेटवर्क के विस्तार के प्रयास।
🔹 कौशल एवं स्वरोजगार: सुरक्षा कैंपों को ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहन और बस्तर क्रिएटर्स हब के माध्यम से युवाओं को डिजिटल अवसर उपलब्ध कराने की पहल।
🔹 स्थानीय उत्पाद: ढोकरा, लौह शिल्प और टेराकोटा सहित पारंपरिक कलाओं को बाजार से जोड़ना; बस्तर कॉफी, महुआ, काजू और इमली की प्रोसेसिंग व ब्रांडिंग को बढ़ावा।
🔹 पर्यटन: चित्रकोट, बांस राफ्टिंग और 150 से अधिक ग्रामीण होम-स्टे के माध्यम से इको एवं ट्राइबल टूरिज्म को प्रोत्साहन।
🔹 जनकल्याण: ‘बस्तर मुन्ने’ अभियान के जरिए योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने पर जोर।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय संस्थानों और अन्य हितधारकों से बस्तर की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उद्देश्य है—शांति को स्थायी समृद्धि, स्थानीय अवसरों और आत्मनिर्भरता में बदलना।
#Bastar #BastarDevelopment