17 सितंबर को एक दीप मोदी जी के नाम जलाने की अपील
बैरगनिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल बैरगनिया के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला ने क्षेत्रवासियों से 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीप जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ राष्ट्रसेवा और नए भारत के संकल्प का प्रतीक होगा।
जयप्रकाश निराला ने कहा कि जिस प्रकार एक दीप अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार देशहित और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा संकल्प समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।
“एक दीप मोदी जी के नाम, एक संकल्प राष्ट्र के नाम।”