Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana

CJP प्रवक्ता Saurv Das ने सरकार को घेरा #Shorts #YTShorts #ViralVideo

India | Jul 22, 2026

MORE NEWS

*बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, 16 हजार रुपये का चालान : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 21 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस बरवाला ने कार्रवाई करते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक का 16,000 रुपये का चालान किया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि ट्रैफिक टीम बरवाला के प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर द्वारा बरवाला बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ पाया गया, जिससे पटाखे जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इसके अलावा वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार 16,000 रुपये का चालान कि�

*बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, 16 हजार रुपये का चालान : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 21 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस बरवाला ने कार्रवाई करते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक का 16,000 रुपये का चालान किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि ट्रैफिक टीम बरवाला के प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर द्वारा बरवाला बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ पाया गया, जिससे पटाखे जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इसके अलावा वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार 16,000 रुपये का चालान कि�

Uklana, Hissar | Jul 21, 2026

*नीट पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी  कहा नीट पर बच्चों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल न हो दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।*

*नीट पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी कहा नीट पर बच्चों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल न हो दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।*

Uklana, Hissar | Jul 21, 2026

*"‘एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं’—नशे के खिलाफ युवाओं को डीसीपी धारणा यादव ने दिया सशक्त संदेश"*

*संस्कार यूनिवर्सिटी पाटौदा में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे, अपराध, पारिवारिक विघटन और सामाजिक दुष्प्रभावों पर किया विस्तार से संवाद।*

झज्जर 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे "नशा मुक्ति हरियाणा" अभियान के तहत सोमवार को झज्जर पुलिस द्वारा संस्कार यूनिवर्सिटी, पाटौदा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (झज्जर) धारणा यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन महिपाल यादव एवं वाइस चांसलर अजीत सिंह ने पुलिस उपायुक्त धारणा यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया और अपने संबोधन में डीसीपी धरणा यादव ने कहा कि "नशे के प्रति आपका जवाब हमेशा 'नहीं' होना चाहिए—एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं। यह आपके जीवन का सवाल है।" उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत व्यक्ति को अपराध, बीमारी और बर्बादी की ओर ले जाती है।उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को चोरी, सेंधमारी, लूटपाट और कई बार हत्या जैसे गंभीर अपराधों तक पहुंचा देती है। नशा केवल व्यक्ति का भविष्य ही नहीं छीनता, बल्कि उसके परिवार की खुशियां, सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्थिति भी बर्बाद कर देता है।डीसीपी झज्जर ने विद्यार्थियों को बताया कि कोई भी ऐसा पदार्थ जो मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र को अस्वाभाविक रूप से प्रभावित करे, स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यदि किसी पदार्थ के सेवन से अत्यधिक उत्तेजना, चक्कर, अधिक नींद, भावनाओं पर नियंत्रण खत्म होना या कृत्रिम नशे का एहसास हो, तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।उन्होंने विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले अधिकांश नशीले पदार्थ अफीम (पोस्ता) से बनाए जाते थे, लेकिन आज पूरी तरह रासायनिक तत्वों से तैयार सिंथेटिक ड्रग्स समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। कई मामलों में इनकी केवल एक खुराक ही व्यक्ति को नशे का आदी बना सकती है। कुछ सिंथेटिक ड्रग्स स्वादहीन होती हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल होता है और ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकलना संभव है, लेकिन इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग और पुनर्वास केंद्रों की सहायता आवश्यक होती है। कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने उपचार के बाद नशे को छोड़कर नया जीवन शुरू किया और आज वे दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।डीसीपी धारणा यादव ने कहा कि पुलिस के पास ऐसे अनेक मामले आते हैं, जहां नशे के कारण घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और तलाक जैसी दुखद परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। नशे के आदी माता-पिता के बच्चों पर भी इसका गहरा मानसिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे तिरस्कार नहीं, बल्कि सही परामर्श और उपचार के लिए प्रेरित करें। युवा वर्ग अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाए, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

*"‘एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं’—नशे के खिलाफ युवाओं को डीसीपी धारणा यादव ने दिया सशक्त संदेश"* *संस्कार यूनिवर्सिटी पाटौदा में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे, अपराध, पारिवारिक विघटन और सामाजिक दुष्प्रभावों पर किया विस्तार से संवाद।* झज्जर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे "नशा मुक्ति हरियाणा" अभियान के तहत सोमवार को झज्जर पुलिस द्वारा संस्कार यूनिवर्सिटी, पाटौदा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (झज्जर) धारणा यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन महिपाल यादव एवं वाइस चांसलर अजीत सिंह ने पुलिस उपायुक्त धारणा यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया और अपने संबोधन में डीसीपी धरणा यादव ने कहा कि "नशे के प्रति आपका जवाब हमेशा 'नहीं' होना चाहिए—एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं। यह आपके जीवन का सवाल है।" उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत व्यक्ति को अपराध, बीमारी और बर्बादी की ओर ले जाती है।उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को चोरी, सेंधमारी, लूटपाट और कई बार हत्या जैसे गंभीर अपराधों तक पहुंचा देती है। नशा केवल व्यक्ति का भविष्य ही नहीं छीनता, बल्कि उसके परिवार की खुशियां, सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्थिति भी बर्बाद कर देता है।डीसीपी झज्जर ने विद्यार्थियों को बताया कि कोई भी ऐसा पदार्थ जो मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र को अस्वाभाविक रूप से प्रभावित करे, स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यदि किसी पदार्थ के सेवन से अत्यधिक उत्तेजना, चक्कर, अधिक नींद, भावनाओं पर नियंत्रण खत्म होना या कृत्रिम नशे का एहसास हो, तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।उन्होंने विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले अधिकांश नशीले पदार्थ अफीम (पोस्ता) से बनाए जाते थे, लेकिन आज पूरी तरह रासायनिक तत्वों से तैयार सिंथेटिक ड्रग्स समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। कई मामलों में इनकी केवल एक खुराक ही व्यक्ति को नशे का आदी बना सकती है। कुछ सिंथेटिक ड्रग्स स्वादहीन होती हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल होता है और ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकलना संभव है, लेकिन इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग और पुनर्वास केंद्रों की सहायता आवश्यक होती है। कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने उपचार के बाद नशे को छोड़कर नया जीवन शुरू किया और आज वे दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।डीसीपी धारणा यादव ने कहा कि पुलिस के पास ऐसे अनेक मामले आते हैं, जहां नशे के कारण घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और तलाक जैसी दुखद परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। नशे के आदी माता-पिता के बच्चों पर भी इसका गहरा मानसिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे तिरस्कार नहीं, बल्कि सही परामर्श और उपचार के लिए प्रेरित करें। युवा वर्ग अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाए, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Uklana, Hissar | Jul 20, 2026

एकर    यमुनानगर: सोनम वांगचुक के समर्थन में संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

वीओ   1   यमुनानगर। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता और उनके समर्थन में मंगलवार को सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ तथा जनवादी महिला समिति के संयुक्त बैनर तले उपायुक्त कार्यालय, यमुनानगर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना है कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिससे देशभर में चिंता का माहौल है।
संगठनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना और जंतर-मंतर से धरना स्थल खाली करवाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार है। वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार देता है, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने तथा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक की सुरक्षा एवं उचित उपचार सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग शामिल की।
प्रदर्शन को सतपाल सैनी, रोशन लाल, जोत सिंह, शोभन, सोमनाथ शर्मा, रेखा, मीनाक्षी, जरनैल सिंह चिनालिया, अशोक कुमार, राजबीर पिंडोरा, सतीश जागड़ा, कविता शर्मा, सुनीता, कुसुम, किरण, मीना, गुरविंदर कौर, मीना देवी, तारो देवी और उर्मिला देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

बाइट शरबती देवी राज्य महासचिव मिड डे मील वर्कर यूनियन

एकर यमुनानगर: सोनम वांगचुक के समर्थन में संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन वीओ 1 यमुनानगर। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता और उनके समर्थन में मंगलवार को सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ तथा जनवादी महिला समिति के संयुक्त बैनर तले उपायुक्त कार्यालय, यमुनानगर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना है कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिससे देशभर में चिंता का माहौल है। संगठनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना और जंतर-मंतर से धरना स्थल खाली करवाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार है। वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार देता है, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने तथा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक की सुरक्षा एवं उचित उपचार सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग शामिल की। प्रदर्शन को सतपाल सैनी, रोशन लाल, जोत सिंह, शोभन, सोमनाथ शर्मा, रेखा, मीनाक्षी, जरनैल सिंह चिनालिया, अशोक कुमार, राजबीर पिंडोरा, सतीश जागड़ा, कविता शर्मा, सुनीता, कुसुम, किरण, मीना, गुरविंदर कौर, मीना देवी, तारो देवी और उर्मिला देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बाइट शरबती देवी राज्य महासचिव मिड डे मील वर्कर यूनियन

Uklana, Hissar | Jul 20, 2026

*शादी समारोह से नगदी व आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 01 सदस्य (आरोपी) गिरफ्तार।*

*कब्जा से 09 लाख रुपयों की नगदी बरामद।*

`गुरुग्राम: 20 जुलाई 2026`

▪️ दिनांक 29.11 2025 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 28.11.2025 की रात को अग्रसेन भवन सोहना-पलवल रोड पर इसके लड़के का लग्न समारोह था। इस समारोह के दौरान इनका बैग जिसमें लाखों रुपए, आभूषण व अन्य समान था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

▪️अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 16.07.2026 को भोपाल रेलवे स्टेशन, मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार किया, आरोपी की पहचान *निकिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव कड़िया सांसी जिला राजगढ़ (मध्य-प्रदेश)* के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया।

▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (उपरोक्त आरोपी) अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाते है और मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं तथा वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं तथा जब वह व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। उपरोक्त अभियोग में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

▪️ आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र में अंकित हैं।

▪️पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान *आरोपी के कब्जा से 09 लाख रुपयों की नगदी बरामद* की गई हैं।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य राज्यों में की गई चोरी के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

*शादी समारोह से नगदी व आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 01 सदस्य (आरोपी) गिरफ्तार।* *कब्जा से 09 लाख रुपयों की नगदी बरामद।* `गुरुग्राम: 20 जुलाई 2026` ▪️ दिनांक 29.11 2025 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 28.11.2025 की रात को अग्रसेन भवन सोहना-पलवल रोड पर इसके लड़के का लग्न समारोह था। इस समारोह के दौरान इनका बैग जिसमें लाखों रुपए, आभूषण व अन्य समान था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 16.07.2026 को भोपाल रेलवे स्टेशन, मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार किया, आरोपी की पहचान *निकिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव कड़िया सांसी जिला राजगढ़ (मध्य-प्रदेश)* के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया। ▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (उपरोक्त आरोपी) अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाते है और मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं तथा वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं तथा जब वह व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। उपरोक्त अभियोग में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ▪️ आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र में अंकित हैं। ▪️पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान *आरोपी के कब्जा से 09 लाख रुपयों की नगदी बरामद* की गई हैं। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य राज्यों में की गई चोरी के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Uklana, Hissar | Jul 20, 2026