एकर यमुनानगर: सोनम वांगचुक के समर्थन में संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
वीओ 1 यमुनानगर। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता और उनके समर्थन में मंगलवार को सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ तथा जनवादी महिला समिति के संयुक्त बैनर तले उपायुक्त कार्यालय, यमुनानगर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना है कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिससे देशभर में चिंता का माहौल है।
संगठनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना और जंतर-मंतर से धरना स्थल खाली करवाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार है। वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार देता है, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने तथा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक की सुरक्षा एवं उचित उपचार सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग शामिल की।
प्रदर्शन को सतपाल सैनी, रोशन लाल, जोत सिंह, शोभन, सोमनाथ शर्मा, रेखा, मीनाक्षी, जरनैल सिंह चिनालिया, अशोक कुमार, राजबीर पिंडोरा, सतीश जागड़ा, कविता शर्मा, सुनीता, कुसुम, किरण, मीना, गुरविंदर कौर, मीना देवी, तारो देवी और उर्मिला देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
बाइट शरबती देवी राज्य महासचिव मिड डे मील वर्कर यूनियन
Uklana, Hissar | Jul 20, 2026