पुलिस महानिरीक्षक पीएसी द्वारा भाद्रपद अमावस्या मेला के दृष्टिगत रामघाट क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज धर्मवीर सिंह द्वारा जनपद चित्रकूट के रामघाट क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय उपस्थित रहे।
भाद्रपद अमावस्या मेले के अवसर पर मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान/दर्शन हेतु आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु पीएसी एवं फ्लड कम्पनी की तैनाती की गयी है।
महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया -
1. रामघाट पर तैनात पीएसी बल एवं फ्लड पीएसी कम्पनी के जवानों की ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया गया तथा ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
2. घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता, लाइफ जैकेट, ट्यूब एवं अन्य राहत बचाव उपकरणों की उपलब्धता को चेक किया गया।
3. मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं लाउड हेलर सिस्टम का निरीक्षण किया गया।
दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश -
1. सभी अधिकारी/कर्मचारीगण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखें।
2. स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाकर श्रद्धालुओं को बारी-बारी से सुरक्षित स्नान कराया जाये, गहरे पानी में जाने से रोका जाये।
3. फ्लड कम्पनी के जवान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहें।
4. अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा मेले में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु पर विशेष निगरानी रखी जाये।
5. ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
भ्रमण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, पीएसी/फ्लड कम्पनी के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।