Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
adhimachali73
आज चंबा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखू सरकार पर खूब गरजे
Chamba, Chamba
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
बनीखेत मुख्य बाजार में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, अधिवक्ता घायल #cmohp #spkhp #viralreel #viralvideo #shimla #spchamba #Dharmshala #DCchamba
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
नक्शे खींचने से नहीं खजाना भरने से विज़न बनता है वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक :- राजेंद्र राणा #cmohp #spkhp #BJPHimachal #CongressHimachal #viralreel #viralvideo #shimla #Dharmshala #JairamThakur
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर पंचायत चुनाव में बता दिया जनता का मूड, तय है प्रदेश से सुक्खू की विदाई देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के साथ, सीनियर सिटीजन बनने की उम्र में युवा बनकर घूम रहे हैं राहुल गांधी टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला : चंबा टुडे चैनल काकू खोखर ब्यूरो चंबा: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंबा प्रवास पर हैं। इस दौरान वह भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करें। जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूरे देश में अराजकता फैलाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही गृहिणी सुविधा, शगुन, सहारा, हिमकेयर और स्वावलंबन जैसी योजनाओं को बंद कर चुके हैं। सत्ता में आने के बाद से अपनी गारंटियों का नाम नहीं लेते हैं और अपने घोषणा पत्र को पलटकर कभी देखा तक नहीं है। विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं तो अब नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने अपना मूड बता दिया है। अब मुख्यमंत्री कुछ भी कर लें, लोगों को बरगलाने के कितने भी प्रयास कर लें, उससे कुछ भी नहीं होने वाला। अब कांग्रेस सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। प्रदेश के लोग इस सरकार के जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के मामले में वह सही थे। उन्हें पता है कि तालाबंदी के अलावा उन्होंने चार साल में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रदेश के लोग भी कांग्रेस की तालाबंदी करेंगे। इसीलिए उन्होंने पंचायत चुनाव रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 50 से ज्यादा की लॉन्चिंग फेल होने के बाद अब राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल खड़ा करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि देश की जनता, देश के युवा और देश की जेन-ज़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। देश की जनता जागरूक है। जिन लोगों ने कांग्रेस और उससे पहले की भ्रष्टाचार और अराजकता में आकंठ डूबी सरकारों को देखा नहीं होगा, उन्होंने उनके बारे में पढ़ा और जाना जरूर है। आज देश का युवा देख रहा है कि मेरा देश बदल रहा है। फ्रैजाइल फाइव से टॉप फोर इकोनॉमी तक का सफर हो या देश का दुनिया के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, या विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़े—सीनियर सिटीजन होने की उम्र में युवा नेता बनकर घूम रहे राहुल गांधी के झूठ में दब नहीं पाएंगे। देश की भावनाएं और देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है, इसलिए कांग्रेस अपनी कुंठा से बाहर निकलकर देश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास करने से बाज आए। टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला : जयराम ठाकुर शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करवाने का वादा करते हुए उन्होंने 28 अगस्त को प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन का अनशन समाप्त करवाया था। आज यह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जो संभव था, वह किया और केंद्र सरकार के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की पूरी बात रखी। प्रदेश सरकार यदि पहले से ही पूरी ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास करती, तो यह काम बिना किसी आंदोलन और अनशन के भी हो सकता था। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन आधारित राज्य है और पर्यटन को बढ़ावा देने में टैक्सी ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में जब पाबंदियों के कारण पर्यटन ठप पड़ गया था, टैक्सियां नहीं चल रही थीं और परिवहन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, तब उनकी सरकार ने ऑपरेटरों की समस्याओं को समझते हुए टैक्सियों, बसों और ट्रकों का दो साल का टैक्स माफ किया था। इतना ही नहीं, जिन ऑपरेटरों ने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया था, उन्हें उनका पैसा वापस भी किया गया था।
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
गौहत्या में 4 लोग गिरफ्तार, जानकारी देते हुए #ViralVideo #chamba #trendingvideo #himachal
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ नशे से दूर रहकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, 16 अक्तूबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (मेजर गेम्स) के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक नीरज नैय्यर इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के सभी जिलों से 750 के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल तथा रग्बी के मुकाबले आयोजित होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रहा है। प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर खेल मैदानों और स्टेडियमों का विकास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेलों को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर पुरस्कार राशि प्रदान करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार राशि में वृद्धि तथा ओलंपिक खेलों में पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि निर्धारित करने जैसे निर्णय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर एशियाई खेलों में पदक विजेता चंबा की बेटी सीमा कुमारी पर गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा उन्मूलन के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष को इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संघ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों को लेकर प्रस्तुत लघु नाटिका को खूब सराहा गया। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने इससे पहले स्वागत संबोधन के दौरान अंडर-19 खिलाड़ियों की डाइट मनी में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश एवं विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में लिया गया यह निर्णय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि गत माह थुलेल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान चंबा स्कूल क्रीड़ा संघ ने खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया था। विकास महाजन ने विद्यार्थी-खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने तथा खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष जिला परिषद रेखा ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी गुलाटी, उपाध्यक्ष जिला परिषद लियाकत अली, उपाध्यक्ष नगर परिषद जितेंद्र सूर्या, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, वन अरण्यपाल राकेश कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनोहर लाल, एडीपीओ योगेश चौणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
🎶 लोकगीत प्रतियोगिता में मानविक ने हासिल किया प्रथम स्थान! 🥇🏆 जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026 में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला मंगला का गौरव! 🏆 राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला मंगला के होनहार विद्यार्थी मानविक (Manvik) ने जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026 की लोकगीत प्रतियोगिता में हारमोनियम पर शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार प्रस्तुति में उनके साथ ढोलक वादक कनिष्ठ ने भी अपनी बेहतरीन ढोलक वादन कला से समां बाँध दिया। दोनों विद्यार्थियों की शानदार जुगलबंदी और संगीत के प्रति लगन ने प्रस्तुति को यादगार बना दिया। 🎹🥁 जिला स्तर पर लोक संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत अब मानविक राज्य स्तर पर जिला चंबा के लोक संगीत का प्रतिनिधित्व करेगा। 🎶❤️ यह हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मानविक अपनी प्रतिभा के माध्यम से चंबा के लोक संगीत को प्रदेश के मंच तक पहुँचाएगा। जय चंबा I
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
चंबा 16 अक्टूबर 2026, जिला मुख्यालय चंबा में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम बारे समीक्षा बैठक आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता, सीएसआर के तहत 6.46 करोड़ की लागत से बने 34 स्कूल भवनों का विस अध्यक्ष ने किया डिजिटल उद्घाटन जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला योजना विकास तथा 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण लघु सिंचाई योजनाओं, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, मिड डे मील, एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत बच्चों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण, स्वच्छ पेयजल तथा खाद्य सुरक्षा इत्यादि सहित विकास के अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सीएसआर के तहत 6.46 करोड़ की लागत से बने 34 स्कूल भवनों का डिजीटली लोकार्पण किया जिसमें 18 राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं व 16 राजकीय उच्च पाठशालाएं शामिल हैं। बैठक के अंत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी बेहतरीन समन्वय के साथ कार्य करें ताकि न्यूनतम समय अवधि में विकास के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी उन विकास कार्य व परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करें जिनका बहुत कम शेष कार्य बचा है। विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रस्तुत कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। बैठक मे जीत सिंह ठाकुर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया कि पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत जिला चंबा में कुल 65 सडकें बनाई जा रही हैं जिनकी कुल लंबाई 327 किलोमीटर है इन सडकों पर 551.22 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैँ तथा इससे 76 गावों को सडक सुविधा मिलेगी। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने बैठक में जानकारी दी कि जिला चंबा में जल शक्ति विभाग से संबंधित 490 करोड रुपए के विकास कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 740 करोड रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है इसके अलावा 1294 करोड रुपए की प्रस्तावित विकास परियोजनाएं विभिन्न स्तरों पर स्वीकृति प्रकिया के अधीन है। बैठक मे अधीक्षण अभियंता एचपीएसईबीएल ने जानकारी दी कि जिला मे कुल 148551 विभिन्न प्रकार के विधुत उपभोक्ता मीटर है जिनमे से 17434 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। जिला विकास अधिकारी तविंदर सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया कि वित्त वर्ष 2025-26' के दौरान जिला के 1 लाख 41 हजार 491 मनरेगा जॉब कार्ड धारकों से 57 लाख 58 हजार कार्य दिवस कार्य करवाया गया जो कि निर्धारित लक्ष्य 44 लाख 60 हजार कार्य दिवसों की तुलना में 129 प्रतिशत है तथा इस पर 186 करोड़ 85 लाख 59 हजार खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वित वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1477 आवास आवास का निर्धारित लक्ष्य था जिसे शत प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस कमल किशोर ने अवगत करवाया कि जिला में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत 371 लाभार्थी हैं तथा 30 जून 20206 तक इस योजना पर एक करोड़ 23 लाख 55 हजार 97 रुपए खर्च किए गए हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत जिला चंबा में 2371 लाभार्थी हैं तथा 30 जून 2026 तक इस योजना पर दौरान 58 लाख 7 हजार 99 रूपये खर्च किए गए हैं। इससे पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में पहुंचने पर विधिवत स्वागत किया तथा उन्हे सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की शत-शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, जिला परिषद के उपाध्यक्ष लियाक़त अली खान, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी , अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम चिराग शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएसबीएल राजीव कुमार ठाकुर, वन अरनयपाल राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज , जिला विकास अधिकारी तविंदर सिंह , जिला योजना अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्यगण उपस्थित थे।
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
विश्व एनेस्थीसिया दिवस सुरक्षित शल्य चिकित्सा और दर्द रहित उपचार में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की अहम भूमिका डॉ पंकज गुप्ता विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में एनेस्थीसिया विभाग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा प्रधानाचार्य कम डीन डॉ पंकज गुप्ता ने की, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा डॉ जालाम भारद्वाज, एमओएच डॉ कविता महाजन और एमएस डॉ प्रदीप सिंह ने की। विश्व एनेस्थीसिया दिवस प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1846 में अमेरिका के बोस्टन स्थित मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में ईथर का उपयोग करके सार्वजनिक रूप से सफल एनेस्थीसिया प्रदर्शन किया गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने आधुनिक शल्य चिकित्सा में एक नए युग की शुरुआत की। इसके बाद ऑपरेशन के दौरान मरीजों को दर्द से राहत देना और जटिल शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित तरीके से करना संभव हुआ। इस मोके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा प्रधानाचार्य कम डीन डॉ पंकज गुप्ता ने इस दिन को मनाने के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के योगदान को सम्मान देना तथा सुरक्षित शल्य चिकित्सा, दर्द प्रबंधन और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की एनेस्थीसिया चिकित्सा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण शाखा है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ऑपरेशन से पहले मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करते हैं, ऑपरेशन के दौरान मरीज के रक्तचाप, हृदय गति, ऑक्सीजन स्तर और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों की निरंतर निगरानी करते हैं तथा ऑपरेशन के बाद दर्द नियंत्रण एवं सुरक्षित रिकवरी में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की एनेस्थीसिया का उपयोग केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रसव के दौरान दर्द से राहत, आपातकालीन चिकित्सा, गहन चिकित्सा सेवाओं तथा विभिन्न प्रकार के दर्द के उपचार में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की एनेस्थीसिया विभाग विभिन्न शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है। इस मोके पर आम जनता को जानकारी के माध्यम से डॉ सलोनी सूद के द्वारा आईएसए पंच रक्षक: प्रत्येक आईएसएयन ने 5 भारतीयों को 5 जीवन रक्षक कौशल सिखाए। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स (ISA) हमेशा से ही जीवन बचाने, रोगी देखभाल को बेहतर बनाने और समाज के साथ ज्ञान साझा करने में अग्रणी रही है। एनेस्थेसियोलॉजिस्ट होने के नाते, हम किसी और से बेहतर समझते हैं कि आपातकालीन स्थिति में, शुरुआती कुछ मिनट जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय कर सकते हैं। इसलिए, हमारी ज़िम्मेदारी अस्पताल या ऑपरेशन कक्ष की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे परिवारों, आस-पड़ोस, कार्यस्थलों, समुदायों और संपूर्ण समाज तक फैली हुई है। आम लोगों को 5 जीवन रक्षक कौशल में प्रशिक्षित करवाई। ये पाँच आवश्यक कौशल हैं 1. छाती पर दबाव/केवल दबाव आधारित जीवन रक्षक प्रणाली (सीओएलएस): सुनिश्चित करें कि स्थिति सुरक्षित है, रोगी के बगल में घुटने टेकें, अपने बाएं हाथ को दाहिने हाथ के ऊपर रखें और उंगलियों को आपस में फंसा लें, फिर इसे रोगी की छाती के निचले हिस्से पर रखें, आगे की ओर झुकें ताकि आपके कंधे रोगी की छाती के ठीक ऊपर हों, अपनी कोहनियों को सीधा करें और छाती को दबाना शुरू करें (1, 2, 3, 4 आदि)। 2. पुनर्प्राप्ति स्थिति तंग कपड़ों को ढीला करें, व्यक्ति को पीठ के बल लिटाएं, उसकी बांह को शरीर के समकोण पर अपनी ओर रखें, दूसरे हाथ को चेहरे के दूसरी तरफ रखें, उसी तरफ के घुटने को समकोण पर मोड़ें, मुड़े हुए घुटने को धीरे से खींचकर व्यक्ति को अपनी ओर खींचें, ठुड्डी को ऊपर की ओर झुकाकर वायुमार्ग खोलें 3. दम घोंटने के लिए पेट पर दबाव डालना दम घुट रहे व्यक्ति की छाती के चारों ओर अपनी बाहें लपेटें और मुट्ठी बनाएं, उसे पसलियों के नीचे रखें और ऊपर और अंदर की ओर ज़ोरदार धक्के दें। 4. वासोवागल सिंकोप में पैर उठाना मरीज का तुरंत आकलन करें और घुटनों को सीधा रखते हुए पैरों को ऊपर उठाएं ताकि मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बेहतर हो सके। 5. आपातकालीन चिकित्सा किट को समझना और उसका उपयोग करना 75 मिलीग्राम एस्पिरिन की 4 गोलियां 4 टैबलेट 20 मिलीग्राम एटोरवास्टेटिन 75 मिलीग्राम क्लोपिडोग्रेल की 4 गोलियां 5 मिलीग्राम सॉर्बिट्रेट की 4 गोलियां पड़ोसी, घरेलू सहायक, ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, कार्यालय के सहकर्मी, छात्र, परिवार के सदस्य या सामुदायिक स्वयंसेवक - तो इसका कितना प्रभाव पड़ेगा। ये प्रशिक्षित व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में आत्मविश्वास से भरे प्राथमिक उत्तरदाता बन सकते हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया गया था। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के एनेस्थीसिया विभाग के डॉ सलोनी सूद, डाॅ माणिक सहगल, डाॅ अश्वनी, डाॅ रजनीत कौर, डाॅ रितु रावत, डाॅ दिनबाग सिंह ठाकुर, डाॅ रोहित ठाकुर, डाॅ अरविन्द भाटिया, डाॅ विनोद भारद्वाज, डाॅ मनीष, डॉ मनुज शर्मा, डॉ सुनील ठाकुर,नीतीक्षा, इशिता, अपूर्वा, ज्ञान ठाकुर, कमल कांत, कमल कुमार, रजत, ओम प्रकाश,दिनेश, वार्ड सिस्टर सरिता, नर्सिंग स्टॉफ रूपा और मीनू गुप्ता सहित प्रशिक्षु डाक्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्व एनेस्थीसिया दिवस के मौके पर पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें आठ प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और जिसमें प्रथम स्थान पर अनीशा, दूसरे स्थान न्यांग और तीसरे स्थान आंचल रही, जिनको मुख्यातिथि के द्वारा मेंमेंटों देकर सम्मनित किया गया।
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026