टीकमगढ़: महरौनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल
महरौनी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौतहो गई। बताया गया कि राजेंद्र नाम का युवक अपने एक दोस्त और एक महिला के साथ अपने गांव से महरौनी की ओर जा रहा था,रास्ते में महरौनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राजेंद्र के दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई,जिसको ललितपुर ले जाया गया है। वहीं घायल राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी से जिला अस्पताल लाया गया है,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना में बाईक सवार महिला को मामूली चोटे आई है।