टीकमगढ़: महिला को सर्प ने काटा, लम्बे समय हुआ झाड़ फूंक को लेकर हंगामा,पुलिस की समझाइस के बाद कराया गया पोस्टमार्टम,सौंपा गया शव
एक महिला को सर्प ने काट लिया था। जिसकी झाड़ फूंक के लिए परिजन उसे बागज़ माता ले गए थे।महिला को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने किसी दूसरी जगह महिला को झाड़ फूंक और जहर चुसवाने के लिए ले जाना चाहते थे। और पुलिस द्वारा शव परिजनों को नही दिया जा रहा था पुलिस की काफी समझाइस के बाद पुलिस की मौजूदगी में परीजनो ने शव का पीएम कराया।