टीकमगढ़: जिला अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से 8 साल की बच्ची के गले से 5 रुपए का सिक्का,खेल खेल में बच्ची ने निगल लिया था सिक्का
जिला अस्पताल में पहली बार दूरबीन पद्धति से बच्ची का सफल इलाज किया गया। 8 साल की भूमि सिंह ने खेल-खेल में 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था। वह उसके गले में जाकर फंस गया। डॉक्टरों ने महज 10 मिनट चले ऑपरेशन के बाद सिक्का गले से बाहर निकाल दिया। फिलहाल बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।