टीकमगढ़: एसपी रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में की गई कॉम्बिंग गश्त,की गई कार्यवाहियाँ
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई ।कांबिंग गश्त के दौरान की गई कार्यवाहियों में14 स्थाई वारंट,73 गिरफ्तारी वारंट,182 जमानती वारंट तथा 277 समंसो की तामीली की गई।अवैध शराब के विक्रय करने वालों के विरुद्ध कुल 17 प्रकरण कायम किए गए।थाना क्षेत्रों में 15 जिला बदर,82 हिस्ट्रीशीटर,120 गुंडा बदमाश, 12 जेल रिहा आरोपियों को चैक किया गया।जिला इकाई थानों में 03 इनामी,आरोपी को गिरफ्तार किया गया।