तिलहर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रात्रि कालीन जैतीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
दरअसल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता देर रात जैतीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंची। यहां उन्होंने रात्रि कालीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को चेक किया। इस मौके पर भारती वार्डन, भारती शर्मा अध्यापक, सुनीता देवी अध्यापक पूर्ण कालिक उपस्थिति पाई गई।