तिलहर: नगर के मोहल्ला बारह पत्थर स्थित बरखेड़ा जयपाल रोड पर दो सांडों के बीच हुई लड़ाई, बाइक सवार घायल, वीडियो आया सामने
दरअसल घटना नगर के मोहल्ला 12 पत्थर स्थित बरखेड़ा जयपाल रोड की है। यहां बुधवार रात दो आवारा सांडों में लड़ाई हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। करीब 1 घंटे तक सांड सड़क पर लड़ते रहे। इस दौरान दोनों तरफ लोगों की आवाजाही रुक गई। दोनों सांड की हो रही लड़ाई के दौरान मदनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बाइक सवार भी उनकी चपेट में आ गया।