तिलहर: कटरा थाना क्षेत्र में जलालाबाद रोड पर बाइक सवार ने चाट के ठेले में पीछे से मारी टक्कर, दो लोग घायल
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार चाट के ठेले से टकरा गया। घटना जलालाबाद रोड की है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर गांव के रहने वाले ओमकार एक चाट का ठेला लगाते हैं। बुधवार की शाम को घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अवधेश ने उनके ठेले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओमकार और अवधेश दोनों लोग घायल हो गए।