देवबंद: रणखंडी में बच्चों के झगड़े में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव रणखंडी में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद एक बालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि, 22 अक्टूबर की रात दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था।