नावकोठी: छतौना में सीपीआई का शाखा सम्मेलन हुआ, 15 सदस्यीय शाखा कमेटी का गठन किया गया
छतौना में सीपीआई डफरपुर शाखा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया महेंद्र महतो और सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने पार्टी के 100 वर्ष के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया तथा 15 सदस्यीय शाखा कमेटी का गठन किया गया।