नावकोठी: नावकोठी में ईद के लिए पुलिस और प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्योहार की अपील
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक प्राधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरव ने किया। उन्होंने तमाम लोगों को शांति और भाईचारे के माहौल में पर्व को संपन्न कराने की अपील की तथा सरकारी दिशा निर्देश को पालन करने का निर्देश दिया।