नावकोठी: नावकोठी थाना क्षेत्र में आग लगने की घटना, समसा और वभनगामा में एक दर्जन घर जलकर राख
नावकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को हुई अगलगी में लाखों रुपए मूल्य के सामान एवं घर जलकर राख हो गये। वभनगामा में एक दर्जन घर जल गये। समसा में वार्ड 10 और 13 के बीच बांसबाड़ी में भयंकर आग लगी। फायर ब्रिगेड के तीन दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही विधायक सूर्यकांत पासवान मुखिया अजय सहनी सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।