नावकोठी: नावकोठी में पुलिस पदाधिकारी ने नशे में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया, एसपी ने किया निलंबित
नावकोठी थाना के सहायक थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने नशे की हालत में एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। इसको लेकर पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। सोमवार को एसपी बेगूसराय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त पदाधिकारी को निलंबित करने हिरासत में लेने एवं पीड़ित युवक का मेडिकल जांच की बात बताई गयी है