नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया ईद का त्योहार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सोमवार को ईद उल फितर की नमाज हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस तरह से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र के 11 मस्जिद और पांच ईदगाह में सामूहिक रूप से लोग नमाजे पढी और एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी।