नावकोठी: बभनगामा अग्निकांड पीड़ित परिवार से लोजपा आर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग
बभनगामा में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से लोजपा आर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात की और जिला पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। जिला पदाधिकारी से तुरंत राहत बचाव कार्य एवं मुआवजे की मांग की गई।