विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी में एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में अमलतास, बेल और खैर के पौधे रोपे गए।
इस दौरान वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. नीरज कुमार कुशवाहा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण टमाटर की 'इको-फ्रेंडली' खेती पर संगोष्ठी रही, जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव ने 'ट्रैप क्रॉपिंग' तकनीक के लाभ बताए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टमाटर की फसल के साथ गेंदा और मक्का की पंक्तियाँ लगाने से कीटों एवं नेमाटोड रोग पर 25-30 प्रतिशत तक प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है, साथ ही किसानों को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. सुरूचि सोनी, श्री सतेन्द्र गुप्ता और मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र सिंह गुर्जर (पटवारी, ग्राम पंचायत पिपरसमां) की उपस्थिति रही। कृषक श्री रामस्वरूप धाकड़ सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
32 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026