#शिवपुरी
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार खाद्य विभाग ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माधव चौक, बस स्टैंड और ए.बी. रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
इस सघन अभियान के दौरान क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, जैन समोसा, पवन करन टी स्टॉल, तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, बाबा होटल एवं रेस्टोरेंट, जय गुरुदेव होटल एवं रेस्टोरेंट, सांवरिया होटल एवं रेस्टोरेंट तथा चौधरी होटल एवं रेस्टोरेंट सहित विभिन्न स्थानों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
2 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026