खाकी में भी तो आखिरकार इंसान ही बसता है! जब आम जनता छोटी-छोटी बातों पर सड़क को 'रेसलिंग रिंग' बना सकती है, तो हमारे पुलिस वाले पीछे क्यों रहें? आखिर उनका भी तो मन करता है कि कभी-कभी वर्दी का रुतबा छोड़कर 'दे दनादन' का लुत्फ उठाया जाए!
बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नवादा शराब भट्टी के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां पुलिस के जांबाज सिपाहियों के बीच सड़क पर ही 'महासंग्राम' छिड़ गया। फिर क्या था, लात-घूंसे चले, जमकर मारपीट हुई और एक सिपाही जी घायल बताए जा रहे हैं l
सड़क पर सिपाहियों का यह महासंग्राम देखकर राहगीरों को लगा कि किसी साउथ फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन हकीकत में यह 'खाकी स्पेशल' लाइव एक्शन था।
अब इस महासंग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और जनता मजे ले-लेकर शेयर कर रही है।
लोग अब चुटकी ले रहे हैं कि पुलिस वाले हर वक्त दूसरों का गुस्सा शांत कराते-कराते ऊब गए थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि आज अपना ही 'हिसाब-किताब' चुकता कर लिया जाए। आखिरकार, उनका भी दिल है और 'मन' तो किसी का भी मचल सकता है!
क्या आपको लगता है कि इस मामले में महकमे को कोई सख्त एक्शन लेना चाहिए, या यह सिर्फ आपसी 'तनाव दूर करने' का देशी तरीका था?
#Badaun #BadaunNews #CivilLines #सिविललाइन #Nawada #नवादा #Police #UPPolice #पुलिस #पुलिसकर्मी #PoliceFight #पुलिसकीमारपीट #Khaki #खाकी #ViralVideo #वायरलवीडियो #BreakingNews #HindiNews #UPNews #UttarPradeshNews #PoliceViralVideo #ViralNews #LatestNews #LocalNews #TrendingNews #SocialMediaViral #खाकीमहासंग्राम #पुलिसमहासंग्राम #देदनादन #BadaunViralNews
Budaun, Budaun | Sep 2, 2026