शामली: कुड़ाना गांव में रालोद द्वारा किसान सम्मान पंचायत का किया गया आयोजन, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर जताई खुशी
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को शामली के कुड़ाना गांव में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किसान सम्मान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली समेत रालोद जिलाध्यक्ष और संभ्रांत किसान नेता मौजूद रहे। इस दौरान किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिन जाने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और किसानों संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।