शामली: खंद्रावली में रास्ते के विवाद को लेकर साधु को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को खंद्रावली गांव में कुटिया बनाकर अस्थाई रूप से रहने वाले साधु नरेश उर्फ भोला बाबा घायल अवस्था में सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंचे। साधु ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर गुरूवार की शाम करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल दिया। शिकायकर्ता ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नही होने पर वें सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंचे हैं।