शामली: क़स्बा ऐलम निवासी धर्मेंद्र पंवार ने जिला पंचायत सदस्य पर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप, DM से की शिकायत
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 कस्बा ऐलम निवासी धर्मेंद्र पवार ने जिला पंचायत सदस्य पर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए DM से शिकायत की है। धर्मेंद्र पवार ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी के नाम मौजा ग्राम कांधला पूर्वी परगना कांधला तहसील कैराना जिला शामली में भूमि खसरा नंबर 2167 व 2169 में करीब दो बीघा भूमि है। जो कि दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी हुई है, जिस पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार कब्जा करना चाह रहा है।