शामली: हसनपुर लुहारी में पढ़ाई, शादी, रोजगार व शवयात्रा में रोड़ा अटका रहा गंदा पानी, लोगों ने कलेक्ट्रेट में डीएम से की शिकायत
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को जिले के गांव हसनपुर लुहारी के दर्जनों लोगों की शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर DM कार्यालय पर सौंपा गया। बताया गया कि हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड के पास नाले की निकासी बाधित है, इसके चलते गांव का गंदा पानी बस स्टैंड और आसपास पर भरा रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई, शादी, रोजगार और यहां तक की शवयात्रा निकालने में भी परेशानी होती है।