शामली: आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा व RO और ARO तथा सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की चर्चाओं के संबंध में समुचित कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दोनों परीक्षाओं के संबंध में FIR दर्ज कराने की भी मांग की।