शामली: रिएग्जाम की मांग को लेकर फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राएं, मुख्यमंत्री से धांधली करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को पुन: कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट प्रांगण में बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री से परीक्षा को पुन: कराने व भर्ती परीक्षा में धांधलेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।