घाटमपुर: रेऊना के शातिर अपराधी को पुलिस ने किया जिलाबदर
रेऊना के शातिर अपराधी देवेंद्र उर्फ दीपू निवासी ग्राम गौरा को पुलिस ने 3 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार रात 9:00 बजे बताया देवेंद्र उर्फ दीपू शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध थाने में चार मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं जिसके चलते डीसीपी दक्षिण के निर्देश पर जिलाबदर किया गया है और जिले की सीमा के बाहर भेजा गया है।