बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DIG ने सदर-01 अनुमंडल के अनुसंधानकर्ताओं की समीक्षा की, कई निर्देश दिए
कार्यालय में डीआइजी आशीष भारती ने जिला के सदर-01 अनुमंडल के अनुसंधान कर्ताओं के साथ शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे हत्या कांडों की समीक्षा की. अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में मुफस्सिल थाना के पूर्व पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अरविंद गौतम, नगर बेगूसराय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद शहजाद आलम के खिलाफ कार्रवाई कि है.