बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, 11 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीआइजी आशीष भारती ने शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 11 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियो की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिये निर्देशित किया. इस मौके पर डीआइजी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.