बेगूसराय: कारगिल भवन में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
जिले में 06 एवं 07 जुलाई को मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा. मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें शुक्रवार की शाम 04:00 बजे कारगिल भवन में शांति-समिति बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही. बैठक में शामिल जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों से फीडबैक प्राप्त किया.