बेगूसराय: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीसी द्वारा बैठक, कार्यालय कक्ष से जुड़े डीएम
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान चुनाव को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई. इस मौके पर डीएम ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी 25 कोषांगों का गठन कर लिया गया है. सभी पदाधिकारी को अभी से ही निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.