दुलदुला: दुलदुला में घर के अंदर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, बीमारी से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
जिले के दुलदुला से इस वक्त की खबर है, जहां एक घर के अंदर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलवीर कुजूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलवीर कुजूर कुछ दिनों से बीमार थे और घर में अकेले रह रहे थे। लोगों ने उन्हें आखिरी बार 29 अगस्त को देखा था। इसके बाद वे दिखाई नहीं दिए। बीते दिन घर से लगातार दुर्गंध आने पर लोगों ने