शाहबाद: अमिरता का रहने वाला संदीप साइकिल चुराते पकड़ा गया, पुलिस को सौंपा गया
शाहाबाद सीएचसी पर साइकिल चोरी करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पिछले सप्ताह सीएचसी से एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई थी। रेबीज का इंजेक्शन लगवाने सीएचसी आया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वास्थ्य कर्मी चोर पर नजर बनाए रहे और शनिवार को साइकिल चोरी करते हुए चोर पकड़ा गया।