शाहबाद: कोतवाली में थाना दिवस के दौरान आई 20 शिकायतें, मौके पर दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
शाहाबाद कोतवाली मुख्यालय पर शनिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थाना समाधान दिवस आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा ने की। इस मौके पर राजस्व और पुलिस से संबंधित 20 शिकायतें आई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों कोनिर्देशित किया गया।