शाहबाद: अहेमी और अय्यारी गांव के बीच भीषण हादसा, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा में भिड़ंत, एक की मौत, तीन यात्री घायल
कोतवाली पिहानी क्षेत्र के अहेमी अय्यारी गांव के बीच फौजी धर्म कांटे के पास ई रिक्शा और बाइक सवार की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी भेजा गया है। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।