शाहबाद: एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की घटना में थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त विवरण में 21 फरवरी को किशोरी की मां द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी गयी कि थाना क्षेत्र के ग्राम लाभी निवासी मोबिन खान उर्फ काली चरन ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज किया।